Santosh Kumar | March 4, 2025 | 10:43 PM IST | 5 mins read
सीयूईटी पीजी 2025 प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। परीक्षा के लिए भारत में परीक्षा शहर केंद्रों की संख्या 300 से घटाकर 285 कर दी है।

CUET PG 2025 Live Updates: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जल्द ही सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा की सिटी स्लिप और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG के माध्यम से सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा 13 से 31 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा 3 पालियों में 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी – पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
इस साल 157 विषयों के लिए कुल 4,12,024 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। सीयूईटी पीजी 2025 प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। परीक्षा के लिए भारत में परीक्षा शहर केंद्रों की संख्या 300 से घटाकर 285 कर दी है।
Also readCUET PG 2025: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप आज exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर हो सकती है जारी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
दिल्ली उच्च न्यायालय तय करेगा कि क्लैट 2025 के नतीजों को संशोधित करने की आवश्यकता है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने परस्पर विरोधी निर्णयों से बचने के लिए क्लैट 2025 से संबंधित याचिकाओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।
Santosh Kumar