CUET PG 2025 Live: सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप जल्द, एडमिट कार्ड लिंक, परीक्षा तिथि, पैटर्न जानें
Santosh Kumar | March 4, 2025 | 10:43 PM IST | 5 mins read
सीयूईटी पीजी 2025 प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। परीक्षा के लिए भारत में परीक्षा शहर केंद्रों की संख्या 300 से घटाकर 285 कर दी है।
CUET PG 2025 Live Updates: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जल्द ही सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा की सिटी स्लिप और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG के माध्यम से सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा 13 से 31 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2025 Exam Timings: सीयूईटी पीजी परीक्षा का समय
परीक्षा 3 पालियों में 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी – पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
इस साल 157 विषयों के लिए कुल 4,12,024 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। सीयूईटी पीजी 2025 प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। परीक्षा के लिए भारत में परीक्षा शहर केंद्रों की संख्या 300 से घटाकर 285 कर दी है।
Also read CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप आज exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर हो सकती है जारी
CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जाएं।
- सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CLAT 2025 HC Hearing: दिल्ली हाईकोर्ट ने कंसोर्टियम से 2 सप्ताह में मांगा जवाब; अगली सुनवाई 7 अप्रैल को
दिल्ली उच्च न्यायालय तय करेगा कि क्लैट 2025 के नतीजों को संशोधित करने की आवश्यकता है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने परस्पर विरोधी निर्णयों से बचने के लिए क्लैट 2025 से संबंधित याचिकाओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।
Santosh Kumar | 5 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी