Saurabh Pandey | March 4, 2026 | 06:55 PM IST | 5 mins read
एनटीए द्वारा जारी सिटी इंटिमेशन स्लिप उम्मीदवारों को उस शहर की जानकारी देती है जहां उनकी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें अपनी यात्रा और आवास की योजना पहले से बनाने में मदद मिलती है।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 6 से 10 मार्च को होने वाली सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर अपना सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2026 की 8, 9 और 10 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च को देशभर में 157 विषयों के लिए किया जाएगा। CUET PG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ सत्यापन के लिए सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र भी लाना होगा।
सीयूईटी पीजी परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें 300 अंकों के 75 प्रश्न होंगे। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।