CUET PG Admit Card 2026: सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप 11, 12 और 13 मार्च की परीक्षा तिथि के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | March 5, 2026 | 05:34 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज 11, 12 और 13 मार्च को आयोजित सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इससे पहले, परीक्षा एजेंसी एनटीए ने 6, 7, 8, 9 और 10 मार्च की सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 157 विषयों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम देश भर के अलग-अलग शहरों में 6 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित करेगी। परीक्षार्थियों को सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में एनटीए ने कहा कि, “अगर किसी कैंडिडेट को सीयूईटी पीजी 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड/चेक करने में दिक्कत हो, तो कैंडिडेट 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या हमें helpdesk-cuet pg@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।” हाल टिकट बाद में जारी किया जाएगा।
परीक्षा एजेंसी ने आगे कहा, कैंडिडेट्स कृपया ध्यान दें, यह सीयूईटी 2026 एग्जाम का एडमिट कार्ड नहीं है। यह एग्जाम सेंटर जिस शहर में होगा, उसके अलॉटमेंट के लिए एडवांस जानकारी है, ताकि कैंडिडेट्स को आसानी हो। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें।
CUET PG City Intimation Slip 2026: डाउनलोड चरण जानें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी पीजी 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीयूईटी पीजी की वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
- होमपेज पर, सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी