CUET UG Answer Key 2024: सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 9, 2024 | 07:54 AM IST | 2 mins read
इससे पहले, एनटीए ने 7 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर सीयूईटी यूजी आंसर की 2024 जारी किया था।
Know your admission chances in CUET Courses based on CUET Score by using CUET College Predictor 2024.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 9 जुलाई को सीयूईटी यूजी 2024 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट शाम 5 बजे तक सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी 2024 के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
सीयूईटी यूजी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इससे पहले, एनटीए ने 7 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर सीयूईटी यूजी आंसर की 2024 जारी किया था।
नोटिस में कहा गया कि, सीयूईटी यूजी आंसर की 2024 में दिए गए उत्तरों से असंतुष्ट छात्रों को चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। प्राप्त वैध आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए सीयूईटी यूजी 2024 फाइनल आंसर की जारी करेगा।
समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ चुनौती नहीं दर्ज करा सकेंगे। सीयूईटी यूजी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर 10 जुलाई को सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए 13 लाख से अधिक आवेदकों ने पंजीकरण कराया था।
सीयूईटी यूजी आंसर की 2024 में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, पेपर कोड, प्रश्न आईडी, करेक्शन आईडी और रिस्पॉन्स उत्तर सहित अन्य विवरण शामिल है। सीयूईटी यूजी पेपर में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 29 मई तक हाईब्रिड मोड (सीबीटी व पेपर एवं पेपर) में आयोजित की गई थी।
CUET Answer Key 2024: आपत्ति कैसे दर्ज कराएं
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आज शाम 5 बजे तक आसानी से चुनौती दर्ज करा सकते हैं:
- सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर विजिट करें।
- होमपेज पर, CUET UG ANSWER KEY CHALLENGE Link पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद, CUET UG ANSWER KEY 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- उम्मीदवार आंसर की में विसंगति प्रश्नों के उत्तर के खिलाफ आपत्ति दर्ज करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आगे की जरूरत के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी