CUET UG 2025 Exam: सीयूईटी यूजी परीक्षा कल से शुरू; महत्वपूर्ण दिशानिर्देश एवं लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 12, 2025 | 12:49 PM IST | 2 mins read
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, “परीक्षा एजेंसी एनटीए ने 2 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों - पंजाब, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित कर दी गई है।”
Know your admission chances in CUET Courses based on CUET Score by using CUET College Predictor 2024.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कल यानी 13 मई से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) शुरू की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट ले जाना होगा। एनटीए ने 13 से 16 मई तक परीक्षा तिथि के लिए सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सीयूईटी यूजी एग्जाम 3 जून तक 13 भाषाओं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों और एक सामान्य योग्यता परीक्षण सहित 37 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी प्रश्न पत्र असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, ओडिया, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में उपलब्ध होगा।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, “परीक्षा एजेंसी एनटीए ने 2 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों - पंजाब, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित कर दी गई है।” सीयूईटी यूजी परीक्षा 2025 अन्य सभी राज्यों में प्रत्येक परीक्षा दिवस में तीन पालियों में 1-1 घंटे के लिए कराई जाएगी।
एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ स्व-घोषणा पत्र और एक वैध मूल पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
CUET UG Exam Guidelines 2025: महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
सीयूईटी यूजी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा:
- ट्रैफिक जाम, ट्रेन या बस के कारण होने वाली किसी भी देरी के लिए एनटीए कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा।
- सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा सभी विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
- अतिरिक्त समय का लाभ लेने के लिए सत्यापन के समय दिव्यांग कैंडिडेट को PwBD प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
- उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
- तकनीकी समस्याओं या सहायता या किसी अन्य जानकारी के लिए छात्र केंद्र अधीक्षक या निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को परीक्षा हाल के अंदर पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, कैमरा या इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
- अनुचित साधनों का प्रयोग करने या गलत जानकारी देने वाले छात्रों का सीयूईटी परिणाम 2025 रद्द कर दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को पारदर्शी पानी की बोतल, बॉलपॉइंट पेन परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमिति है।
- सांस्कृतिक/परंपरागत पोशाक पहनकर परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट को कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
- सीयूईटी यूजी अभ्यर्थियों को जूते पहनने की अनुमति नहीं है। हालांकि, कम ऊंची एड़ी वाली चप्पलें और सैंडल पहन सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी