CUET UG Result 2024: एनटीए सीयूईटी यूजी अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम कब जारी करेगा?
Abhay Pratap Singh | July 11, 2024 | 11:21 AM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 10 जुलाई को सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम घोषित करने वाला था। हालांकि, सीयूईटी यूजी री-एग्जाम 2024 के चलते नतीजों में देरी हो रही है।
Know your admission chances in CUET Courses based on CUET Score by using CUET College Predictor 2024.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 15 से 29 मई तक आयोजित सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी अंतिम उत्तर कुंजी और सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम का इंतजार है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट examcs.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर अपना सीयूईटी रिजल्ट 2024 देख सकेंगे।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 10 जुलाई को सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम घोषित करने वाला था। एनटीए ने सीयूईटी यूजी परिणाम 2024 जारी करने की तिथि का अभी तक आधिकारिकतौर पर ऐलान नहीं किया है। बताया गया कि, सीयूईटी यूजी री-एग्जाम 2024 के चलते नतीजों में देरी हो रही है।
प्रभावित उम्मीदवारों द्वारा 30 जून तक उठाई गई शिकायतें यदि सही पाई गई तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 15 से 19 जुलाई के बीच कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) दोबारा आयोजित करेगा। इससे पहले, CUET UG 2024 परीक्षा 15 से 29 मई के बीच आयोजित की गई थी।
सीयूईटी यूजी 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार अपना रोल नंबर, वर्ग, विषय कोड, विषय, योग्यता स्थिति, योग्यता रैंक, लिंग और प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण देख सकेंगे। सीयूईजी यूजी फाइनल आंसर की 2024 और सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की 7 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा।
इस साल पहली बार CUET UG परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा से एक रात पहले दिल्ली में परीक्षा को लॉजिस्टिक्स कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा, कानपुर के एक केंद्र में गलत प्रश्नपत्र वितरित किए जाने से विवाद हो गया और परीक्षा रद्द करते हुए दोबारा कराई गई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी