CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जल्द आने की उम्मीद, जानें कब शुरू होगी काउंसलिंग?

Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 06:16 PM IST | 2 mins read

सीयूईटी यूजी स्कोर का उपयोग देश भर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक कार्यक्रमों में छात्रों को एडमिशन देने के लिए किया जाता है।

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी परिणाम 2026 के साथ ही एनटीए स्कोरकार्ड भी जारी करेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2026 परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। एनटीए की घोषणा के बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।

सीयूईटी यूजी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, विषयवार अंक, प्रतिशत अंक, योग्यता स्थिति और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकेंगे।

एनटीए ने अभी तक सीयूईटी यूजी परिणाम 2026 जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की है। सीयूईटी परिणाम 2026 के साथ ही एनटीए स्कोरकार्ड भी जारी करेगा।

CUET UG Counselling 2026: सीयूईटी यूजी 2026 काउंसलिंग

एनटीए सीयूईटी रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद भाग लेने वाले विश्वविद्यालय प्रवेश और काउंसलिंग शुरू करेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन, विकल्प भरना, सीट आवंटन, शुल्क भुगतान और आवंटित संस्थान में प्रवेश शामिल है। सीयूईटी यूजी में सफल कैंडिडेट ही काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

Also read DU SOL Admissions 2026: डीयू के ओपन लर्निंग कैंपस में विदेशी भाषा सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश शुरू

एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में और पुनर्परीक्षा 31 मई, 6 जून और 7 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद 9 जून को सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी की गई, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 11 जून तक का समय दिया गया था।

प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। सीयूईटी यूजी स्कोर का उपयोग देश भर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक कार्यक्रमों में छात्रों को एडमिशन देने के लिए किया जाता है।

सीयूईटी यूजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

CUET UG Result 2026 Official Website: डाउनलोड प्रक्रिया

सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए चरण नीचे जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, “सीयूीटी यूजी 2026 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड 2026 जांचें व प्रिंटआउट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

hindi dfghjkjhgfd

Nikita Shaw | Oct 22, 2026 | 1 min read