Delhi Nursery Admission 2026-27: दिल्ली के प्राइवेट स्कूल नर्सरी एडमिशन से जुड़ी पहली लिस्ट आज जारी करेंगे
Press Trust of India | January 23, 2026 | 10:07 AM IST | 1 min read
नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च, 2026 तक कम से कम 3 वर्ष, केजी में दाखिले के लिए 4 वर्ष और कक्षा 1 में दाखिले के लिए 5 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली: दिल्ली के निजी स्कूल आज शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी में दाखिले के लिए चयनित अभ्यर्थियों की पहली सूची जारी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस सूची में लगभग 12 लाख बच्चों के नाम शामिल होने की संभावना है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर भर के 1741 निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल पहली सूची जारी करेंगे, जिसमें प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों सहित लगभग 12 लाख अभ्यर्थियों के नाम होंगे।’’ शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित प्रवेश प्रारूप के तहत प्राथमिक स्तर में नर्सरी और किंडरगार्टन (केजी) शामिल हैं, जिसके बाद कक्षा-एक आती है।
नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च, 2026 तक कम से कम 3 वर्ष, केजी में दाखिले के लिए 4 वर्ष और कक्षा 1 में दाखिले के लिए 5 वर्ष होनी चाहिए। स्कूल प्रमुख के विवेकानुसार स्कूलों में दाखिले की आयु में एक महीने तक की छूट दी जा सकती है।
प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, स्कूलों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, वंचित समूह और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) को छोड़कर, खुली सीटों के लिए प्रवेश मानदंड और अंक 28 नवंबर तक अपलोड करने थे।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर थी। स्कूलों ने आस-पड़ोस की निकटता से लेकर भाई-बहनों और पूर्व छात्रों तक, कई तरह के मानदंड तय किये। स्कूलों ने 9 जनवरी को सभी आवेदकों का विवरण अपलोड किया और 16 जनवरी तक अंक प्रणाली के तहत प्रत्येक बच्चे को आवंटित अंक जारी कर दिए।
शिक्षा विभाग के अनुसार, अभिभावक 24 जनवरी से 3 फरवरी के बीच अंकों के आवंटन के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया 19 मार्च को समाप्त होगी। अनुपालन सुनिश्चित करने और शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तरीय निगरानी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी