Delhi School Bomb Threat: द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
Santosh Kumar | August 18, 2025 | 10:06 AM IST | 1 min read
एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में बम होने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते की कई टीम मौके पर पहुंच गई हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को सोमवार (18 अगस्त) को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद एहतियान स्कूल परिसर खाली करा दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में बम होने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते की कई टीम मौके पर पहुंच गई हैं। अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाश अभियान जारी है।’’
इस संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले, पिछले महीने यूपी के आगरा और मेरठ में निजी स्कूलों को को बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिली, जिसके बाद बम निरोधक और श्वान दस्ते ने स्कूलों के परिसर की गहन तलाशी की।
Also read UP News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने गई कक्षा 10वीं की छात्रा की हत्या, एक युवक हिरासत में
हालांकि, इस स्कूल परिसर में इससे सबंधित कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले, 18 जुलाई की सुबह दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को इस साल और पिछले साल भी कई बम की धमकियां मिलती रही हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी विभिन्न स्कूलों को खाली कराने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। इस पर राजनीतिक बयानबाज़ी भी हो रही है।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- TRepublic Day 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर हुई समाप्त, 16 टीमें फिनाले के
- Aditya hindi news
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
- Israel-Iran Conflict: सुरक्षा कारणों से तेहरान से भारतीय छात्रों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी