Ambedkar University Delhi: अंबेडकर विवि ने 2025-26 के लिए राजनीति शास्त्र में एमए, डीलिट पाठ्यक्रम की घोषणा की
Press Trust of India | May 8, 2025 | 05:45 PM IST | 1 min read
अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली की कुलपति अनु सिंह लाठर ने बताया कि विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप ढाल रहा है।
नई दिल्ली: डॉ बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (ADU) ने आज यानी 8 मई को 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दो नए शैक्षणिक कार्यक्रम राजनीति शास्त्र में परास्नातक (एमए) और डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर (डीलिट) शुरू करने की घोषणा की। पाठ्यक्रम संबंधित अधिक जानकारी के लिए एडीयू की आधिकारिक वेबसाइट aud.delhi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की कुलपति अनु सिंह लाठर ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। इस दौरान, उन्होंने स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पुस्तिका का भी विमोचन किया। उन्होंने बताया, “इस वर्ष स्नातक स्तर पर कुल 1,123 और परास्नातक स्तर पर 1,491 सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी।”
कुलपति अनु सिंह लाठर ने विश्वविद्यालय के “समावेशी” और “सुलभ” शिक्षा मॉडल को रेखांकित करते हुए कहा, “हमारी फीस अत्यंत रियायती है क्योंकि विश्वविद्यालय पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्तपोषित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग छात्रों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। छात्रवृत्ति और छात्र कल्याण योजनाओं पर पिछले वर्ष 6.26 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए।”
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप ढाल रहा है और ‘अनुभवात्मक अधिगम’ (एक्सपीरिएंशल लर्निंग) पर जोर दे रहा है। कुलपति ने कहा, “एनईपी के फील्ड वर्क पर ज़ोर देते हुए हमारे छात्र हरियाणा के राखीगढ़ी जैसे स्थलों पर व्यावहारिक अनुभव के लिए जा रहे हैं।”
डीलिट कार्यक्रम साहित्य, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और डिज़ाइन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देने या उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। लाठर ने बताया कि आमतौर पर डीलिट को मानद उपाधि के रूप में दिया जाता है, लेकिन एयूडी में इसे अर्जित की जाने वाली शैक्षणिक उपाधि के रूप में शुरू किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी