Delhi University: डीयू पीएचडी दाखिले के दूसरे चरण में नेट+जेआरएफ को प्राथमिकता, 20 से 25 फीसदी बढ़ेंगी सीटें
Santosh Kumar | January 17, 2025 | 10:46 PM IST | 2 mins read
बैठक में निर्णय लिया गया कि पीएचडी प्रवेश के दूसरे चरण में जून और दिसंबर 2024 के यूजीसी नेट स्कोर पर भी विचार किया जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद (ईसी) की 1273वीं बैठक आज (17 जनवरी) विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और उन्हें पारित किया गया।
27 दिसंबर को आयोजित अकादमिक परिषद (एसी) की 1021वीं बैठक में एजेंडे पर चर्चा के साथ सिफारिशों पर विचार किया गया। बैठक में यूजीसीएफ के आधार पर विभिन्न विभागों के पाठ्यक्रम को ईसी द्वारा अनुमोदित किया गया।
DU PHD Admissions: यूजीसी नेट स्कोर का उपयोग
बैठक में निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पीएचडी प्रवेश के दूसरे चरण में जून और दिसंबर 2024 के यूजीसी नेट स्कोर पर भी विचार किया जाएगा। नेट + जेआरएफ उत्तीर्ण उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
इसके अलावा यह भी तय किया गया कि पीएचडी में पिछले साल के मुकाबले 20-25 फीसदी ज्यादा सीटें दी जाएंगी। ग्रेजुएशन की तरह डीयू के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में भी सिंगल गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए एक अतिरिक्त सीटें आरक्षित की गई हैं।
अब डीयू और उसके कॉलेजों के सभी कर्मचारियों को उत्तर रेलवे अस्पताल में इलाज के लिए सीजीएचएस दरों पर ओपीडी, आईपीडी, डायग्नोस्टिक और ऑपरेटिव सुविधाएं मिलेंगी। डीयू ईसी ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।
DU EC Meeting 2025: देर तक रुकने पर वेतन में वृद्धि
कार्य दिवसों में प्रातः 7:30 बजे से पहले रिपोर्ट करने और/या सायं 7:30 बजे के बाद जाने तथा शनिवार या अवकाश वाले दिनों में 5 घंटे से अधिक कार्य करने (वर्ष में 60 दिनों से अधिक के लिए स्वीकार्य) के लिए मानदेय में वृद्धि की गई है।
- ग्रुप ए के अधिकारियों को देर तक रुकने पर 400 रुपये और छुट्टियों पर काम करने पर 800 रुपये मिलेंगे।
- ग्रुप बी के कर्मचारियों को क्रमशः 300 रुपये और 600 रुपये मिलेंगे।
- ग्रुप सी के कर्मचारियों (ड्राइवरों सहित) को क्रमशः 250 रुपये और 500 रुपये मिलेंगे।
कार्यकारी परिषद की बैठक में कुलपति ने सेंट स्टीफंस कॉलेज के साथ मुद्दों को सुलझाने के लिए एक समिति भी गठित की। बता दें कि सीयूईटी के माध्यम से स्नातक प्रवेश को लेकर डीयू और कॉलेज के बीच वर्षों से टकराव चल रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी