केवीएस और एनवीएस में विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षाएं 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। पहले चरण की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
आयोग द्वारा भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2025 के परिणाम 24 फरवरी, 2026 को घोषित किए गए थे, जिसके आधार पर साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (SET-DR) पदों पर भर्ती IDA वेतनमान [E-3] के तहत की जाएगी। इस पद के लिए वेतनमान 24,900 रुपये से 50,500 रुपये (प्री-रिवाइज्ड) निर्धारित किया गया है।