एसएससी की तरफ से जारी संशोधित कैलेंडर के अनुसार, सीजीएल, सीएचएसएल, स्टेनोग्राफर, जेई, एमटीएस और कांस्टेबल (जीडी) भर्ती सहित प्रमुख परीक्षाएं वर्ष के विभिन्न महीनों के दौरान कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीई) के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।
एमपीईएसबी भर्ती 2026 में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड इस वर्ष सभी विद्यार्थियों को पास नहीं करेगा, अभी तक बोर्ड सभी छात्रों को पास करके उन्हें अगली कक्षा में प्रमोशन देता था। लेकिन इस वर्ष से इस पॉलिसी को खत्म कर दिया गया है।
एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र अप्रैल के अंत या मई के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के प्रायोगिक विषय हैं, उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं भी 7 से 25 मई के बीच आवंटित केंद्रों पर कराई जाएंगी।
टीएसपी क्षेत्र की वर्तमान आरक्षण नीति के तहत, अनुसूचित जनजातियों (एसटी) को 45 प्रतिशत और अनुसूचित जातियों (एससी) को 5 प्रतिशत आरक्षण मिलता है, जबकि शेष 50 प्रतिशत सीट सामान्य (अनारक्षित) हैं।