Abhay Pratap Singh | March 17, 2026 | 12:19 PM IST | 1 min read
गेट अंतिम उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2026 (GATE 2026) परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट goaps.iitg.ac.in पर जाकर गेट 2026 फाइनल आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।
गेट अंतिम उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए नामांकन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईआईटी गुवाहाटी की ओर से गेट 2026 रिजल्ट 19 मार्च को जारी किया जाएगा। गेट 2026 प्रवेश परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की गई थी।
Also readNMC: एनएमसी ने 7 मेडिकल कॉलेजों को दी 1 करोड़ रुपये तक जुर्माने की चेतावनी, जानिए क्या है वजह?
गेट फाइनल आंसर की 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने आवंटित अंकों की गणना कर सकते हैं। गेट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। फाइनल आंसर की के आधार पर गेट रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा।
गेट 2026 स्कोरकार्ड परिणाम की तिथि से तीन साल तक के लिए वैध रहेगा। गेट एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। गेट स्कोर का उपयोग एमटेक और पीएचडी में एडमिशन के लिए किया जाता है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार गेट 2026 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे: