FMGE 2024: एफएमजीई के प्रश्न तैयार किए जा रहे हैं, पेपर उपलब्ध कराने वालों पर भरोसा न करें- छात्रों से एनबीई
Abhay Pratap Singh | July 5, 2024 | 06:38 PM IST | 2 mins read
एनबीई ने शुक्रवार को बताया कि कथित तौर पर सोशल मीडिया पर ‘फर्जी एफएमजीई प्रश्न पत्र’ फैलाने की कोशिश कर रहे आरोपियों के बहकावे में न आएं।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा कल यानी 6 जुलाई को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन जून 2024 (FMGE 2024) का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले, एनबीई ने शुक्रवार को एफएमजीई प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों से छात्रों को सावधान रहने की अपील की है।
Latest: Download FMGE 2024 June result PDF
Don't Miss: FMGE sample papers
Suggested: FMGE preparation tips
एनबीईएमएस ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “कुछ अराजकतत्व एफएमजीई उम्मीदवारों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे लोग आगामी FMGE जून-2024 के लिए FMGE प्रश्न उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं, जिसके बदले में उन्हें अच्छी खासी रकम मिलेगी।”
नोटिस में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने बताया कि, एफएमजीई के प्रश्न पत्र अभी तैयार किए जा रहे हैं। एफएमजीई जून-2024 के आवेदक ऐसे तत्वों के बहकावे में न आएं, जो प्राधिकरण के माध्यम से आगामी एफएमजीई जून-2024 के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करके उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं।
Also read FMGE June Exam 2024: एफएमजीई जून परीक्षा कल, जानें एग्जाम डे गाइडलाइंस, परीक्षा पैटर्न
बोर्ड ने आगे बताया कि, एफएमजीई उम्मीदवारों से ठगी की कोशिश कर रहे आरोपियों के खिलाफ केरल में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बोर्ड ने कहा कि एफएमजीई उम्मीदवार की ऐसे किसी भी मामले में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्तता पाए जाने पर बोर्ड द्वारा उचित कार्रवाई भी की जाएगी।
इससे पहले जारी एक नोटिस में बोर्ड ने कहा था कि वह अच्छे अंक या मेरिट में स्थान हासिल करने को लेकर उम्मीदवारों को कोई ईमेल या एसएमएस नहीं भेजता है। इस तरह के फर्जी और झूठे दावे करने वाले एजेंटों के बहकावे में छात्र बिल्कुल भी न आएं।
FMGE JUNE-2024: परीक्षा कार्यक्रम
एनफमजीई जून 2024 परीक्षा 6 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। एफएमजीई परीक्षा देश भर के 50 शहरों में बनाए गए 71 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी