GATE 2025 Answer Key Live: गेट आंसर की gate2025.iitr.ac.in पर जल्द; रिस्पॉन्स शीट, कटऑफ, रिजल्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | February 23, 2025 | 06:57 PM IST | 4 mins read
रिपोर्ट के अनुसार, GATE 2025 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट 26 फरवरी, 2025 तक जारी कर दी जाएगी।
Candidates preparing for GATE 2025 can now access the official syllabus. The detailed syllabus PDF is available for download as PDF here.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से जल्द ही गेट 2025 आंसर की जारी की जाएगी। आईआईटी रुड़की की घोषणा के बाद गेट 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर गेट 2025 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
गेट 2025 प्रोविजनल आंसर की पर समय-सीमा के भीतर उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद आईआईटी-आर गेट 2025 फाइनल आंसर की और गेट 2025 रिजल्ट जारी करेगा। गेट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
GATE 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, बहुविकल्पीय प्रश्नों में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। गेट प्रवेश परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को 30 टेस्ट पेपर के लिए दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। गेट 2025 रिजल्ट की घोषणा 19 मार्च को की जाएगी। गेट आंसर की की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, GATE 2025 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट 26 फरवरी, 2025 तक जारी कर दी जाएगी। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। यदि कोई आवेदक किसी प्रश्न के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराना चाहता है, तो वह प्रति प्रश्न एक निश्चित राशि का भुगतान करके ऐसा कर सकेगा।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग को गेट (GATE) के नाम से भी जानते हैं। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। गेट का आयोजन इंजीनियरिंग, वास्तुकला और विज्ञान में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए किया जाता है। गेट परीक्षा भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और 7 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) द्वारा आयोजित की जाती है। इस बार, गेट का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जा रहा है।
GATE 2025 Answer Key Release Date: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार GATE 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध GATE उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आवश्यकता हो तो लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- GATE परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी