GATE 2025: गेट आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो gate2025.iitr.ac.in पर खुली, आखिरी तिथि और परीक्षा कार्यक्रम जानें
Abhay Pratap Singh | October 31, 2024 | 01:38 PM IST | 2 mins read
गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को सीबीटी मोड में प्रत्येक परीक्षा दिवस के दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए आवेदन सुधार प्रक्रिया आज यानी 31 अक्टूबर से शुरू कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से अपने GATE आवेदन फॉर्म 2025 में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
गेट 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। GATE 2025 आवेदन सुधार विंडो 6 नवंबर, 2024 तक खुली रहेगा। गेट शेड्यूल के अनुसार, GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार GATE 2025 करेक्शन विंडो के माध्यम से श्रेणी, पेपर, परीक्षा शहर में बदलाव कर सकेंगे। इसके अलावा, एक अतिरिक्त टेस्ट पेपर जोड़ सकेंगे या व्यक्तिगत विवरण अपडेट कर सकेंगे। GATE 2025 एडमिट कार्ड 2 जनवरी को और परिणाम 19 मार्च, 2025 को जारी किया जाएगा।
गेट 2025 एग्जाम प्रत्येक परीक्षा दिवस में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी। गेट परीक्षा में उपस्थित होने के लिए गेट एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
GATE 2025 30 टेस्ट पेपर के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। गेट परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एक उम्मीदवार दो-पेपर संयोजनों के उपलब्ध सेटों में से अधिकतम दो टेस्ट पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIITs) और भारत भर के अन्य संस्थानों/विश्वविद्यालयों में MTech और सीधे PhD प्रवेश के लिए गेट का आयोजन किया जाता है। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) और राज्य बिजली बोर्ड (SEB) ग्रुप C-स्तर के पदों के लिए प्रशिक्षु इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की भर्ती हेतु गेट स्कोर स्वीकार करते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Aditya hindi news
- JEE Main 2025: जेईई मेन मानदंड में बदलाव की अटकलें; 75% क्राइटेरिया को लेकर संशय में अभ्यर्थी, जानें डिटेल
- Law Entrance Tests 2025: क्लैट, आईलेट, स्लैट प्रवेश परीक्षाओं में क्या है अंतर? जानें पात्रता मानदंड
- CAT 2024: कौन से एमबीए कॉलेज देते हैं करोड़ों का प्लेसमेंट? जानें प्रवेश मानदंड और पिछले साल की कट-ऑफ
- NVS Admission: नवोदय विद्यालय में कैसे मिलता है दाखिला? पात्रता, शुल्क, आरक्षण सहित अन्य विवरण जानें
- AIBE 19 Exam Date 2024: एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर को; जानें महत्वपूर्ण टिप्स, टॉपिक, विषयवार वेटेज, सिलेबस
- कनाडा में पढ़ाई के इच्छुक भारतीय छात्रों को वहां जाने के बारे में सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए: राजनयिक वर्मा
- UPSC Exam 2024: यूपीएससी एग्जाम क्या है? आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस में अंतर जानें
- CUET 2025: सीयूईटी पंजीकरण नोटिफिकेशन पर लेटेस्ट अपडेट, जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न; आवेदन शुल्क, सिलेबस
- PM YASASVI Scholarship Award: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना क्या है? किन छात्रों को मिलेगा लाभ; पात्रता मानदंड