Trusted Source Image

GATE 2025 Exam Live: गेट 16 फरवरी एग्जाम एनालिसिस जारी; क्वेश्चन पेपर, आंसर की, कटऑफ जानें

Santosh Kumar | February 16, 2025 | 06:04 PM IST | 6 mins read

आईआईटी रुड़की ने 16 फरवरी को सीई1, जीजी, सीएच, पीएच, बीटी, सीई2, एसटी, एक्सई, एक्सएल, एमएन पेपर आयोजित किए।

Back

GATE 2025 Syllabus

Candidates preparing for GATE 2025 can now access the official syllabus. The detailed syllabus PDF is available for download as PDF here.

Download Now
गेट 2025 परीक्षा में शामिल होने वालों को दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
गेट 2025 परीक्षा में शामिल होने वालों को दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

GATE 2025 Exam Live Updates: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 16 फरवरी की गेट 2025 परीक्षा संपन्न हो गई है। गेट परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली। वहीं, पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चली।

आईआईटी रुड़की ने 16 फरवरी को सीई1, जीजी, सीएच, पीएच, बीटी, सीई2, एसटी, एक्सई, एक्सएल, एमएन पेपर के लिए दो शिफ्ट में गेट 2025 परीक्षा आयोजित की। गेट 2025 परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी की जाएगी।

GATE 2025 Result Date: गेट 2025 रिजल्ट डेट

गेट 2025 स्कोर का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) द्वारा भर्ती उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। गेट 2025 रिजल्ट 19 मार्च, 2025 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने गेट स्कोर और रैंक की जांच कर सकेंगे।

गेट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करना होगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने दूसरी पाली में सीई2, एसटी, एक्सई, एक्सएल, एमएन टेस्ट पेपर आयोजित किए।

Also readJEE Main 2025 Answer Key: जेईई मेन पेपर 2 आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, चैलेंज डेट, रिजल्ट जल्द

GATE 2025 Admit Card: गेट 2025 परीक्षा समाप्त

इससे पहले, महाकुंभ के चलते आईआईटी रुड़की ने गेट 2025 परीक्षा केंद्र प्रयागराज से लखनऊ स्थानांतरित कर दिया था। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आईआईटी गेट 2025 परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं-

गेट 2025 एग्जाम शेड्यूल

एग्जाम टाइमटेस्ट पेपर

शनिवार, 1 फरवरी 2025

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक

CS1, AG, MA


दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक

CS2, NM, MT, TF, IN

रविवार, 2 फरवरी 2025

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक

ME, PE, AR


दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक

EE

शनिवार, 15 फरवरी 2025

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक

CY, AE, DA, ES, PI


दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक

EC, GE, XH, BM, EY

रविवार, 16 फरवरी 2025

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक

CE1, GG, CH, PH, BT


दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक

CE2, ST, XE, XL, MN

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications