GATE 2025 Exam Live: गेट 16 फरवरी एग्जाम एनालिसिस जारी; क्वेश्चन पेपर, आंसर की, कटऑफ जानें
Santosh Kumar | February 16, 2025 | 06:04 PM IST | 6 mins read
आईआईटी रुड़की ने 16 फरवरी को सीई1, जीजी, सीएच, पीएच, बीटी, सीई2, एसटी, एक्सई, एक्सएल, एमएन पेपर आयोजित किए।
Candidates preparing for GATE 2025 can now access the official syllabus. The detailed syllabus PDF is available for download as PDF here.
Download NowGATE 2025 Exam Live Updates: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 16 फरवरी की गेट 2025 परीक्षा संपन्न हो गई है। गेट परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली। वहीं, पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चली।
आईआईटी रुड़की ने 16 फरवरी को सीई1, जीजी, सीएच, पीएच, बीटी, सीई2, एसटी, एक्सई, एक्सएल, एमएन पेपर के लिए दो शिफ्ट में गेट 2025 परीक्षा आयोजित की। गेट 2025 परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी की जाएगी।
GATE 2025 Result Date: गेट 2025 रिजल्ट डेट
गेट 2025 स्कोर का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) द्वारा भर्ती उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। गेट 2025 रिजल्ट 19 मार्च, 2025 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने गेट स्कोर और रैंक की जांच कर सकेंगे।
गेट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करना होगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने दूसरी पाली में सीई2, एसटी, एक्सई, एक्सएल, एमएन टेस्ट पेपर आयोजित किए।
GATE 2025 Admit Card: गेट 2025 परीक्षा समाप्त
इससे पहले, महाकुंभ के चलते आईआईटी रुड़की ने गेट 2025 परीक्षा केंद्र प्रयागराज से लखनऊ स्थानांतरित कर दिया था। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आईआईटी गेट 2025 परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं-
|
गेट 2025 एग्जाम शेड्यूल |
एग्जाम टाइम | टेस्ट पेपर |
|---|---|---|
|
शनिवार, 1 फरवरी 2025 |
सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक |
CS1, AG, MA |
|
|
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक |
CS2, NM, MT, TF, IN |
|
रविवार, 2 फरवरी 2025 |
सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक |
ME, PE, AR |
|
|
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक |
EE |
|
शनिवार, 15 फरवरी 2025 |
सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक |
CY, AE, DA, ES, PI |
|
|
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक |
EC, GE, XH, BM, EY |
|
रविवार, 16 फरवरी 2025 |
सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक |
CE1, GG, CH, PH, BT |
|
|
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक |
CE2, ST, XE, XL, MN |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी