GATE 2025 Scorecard: गेट स्कोरकार्ड gate2025.iitr.ac.in पर जारी, 31 मई तक करें डाउनलोड, जानें प्रक्रिया, वैधता
Santosh Kumar | March 30, 2025 | 02:36 PM IST | 1 min read
गेट स्कोरकार्ड चेक या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
Candidates preparing for GATE 2025 can now access the official syllabus. The detailed syllabus PDF is available for download as PDF here.
Download Nowनई दिल्ली: आईआईटी रुड़की ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गेट 2025 स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। गेट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट 2025 स्कोरकार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान ने 19 मार्च, 2025 को गेट 2025 रिजल्ट जारी किया। गेट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
गेट 2025 स्कोरकार्ड चेक या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार 31 मई तक गेट स्कोरकार्ड मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।
GATE 2025 Scorecard: गेट स्कोरकार्ड की वैधता 3 वर्ष
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग स्कोरकार्ड 3 साल की अवधि यानी मार्च 2028 तक वैध रहेगा। उम्मीदवार एमटेक प्रवेश और पीएसयू भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए गेट रिजल्ट और स्कोरकार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
गेट स्कोरकार्ड की वैधता विशिष्ट PSU (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) पर निर्भर करती है। अधिकांश पीएसयू केवल चालू वर्ष के गेट स्कोर को स्वीकार करते हैं, जबकि अन्य पिछले वर्ष के स्कोर पर विचार कर सकते हैं।
गेल (इंडिया) लिमिटेड, ग्रिड-इंडिया और न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) जैसे विभिन्न सार्वजनिक उपक्रम विशिष्ट गेट 2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की भर्ती करेंगे।
Also read GATE 2025 Result: गेट 2025 रिजल्ट आईआईटी रुड़की ने किया जारी, gate2025.iitr.ac.in पर करें चेक
GATE Scorecard 2025: आईआईटी गेट स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईआईटी गेट स्कोरकार्ड 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट goaps.iitr.ac.in पर जाएं।“
- पोर्टल आवश्यक गेट 2025 लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आईआईटी गेट स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार गेट स्कोरकार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई आवेदन तिथि बिना विलंब शुल्क के 30 अप्रैल तक बढ़ी, एग्जाम डेट में भी बदलाव
यूपी बीएड जेईई 2025 पंजीकरण विंडो 15 फरवरी से खुली है, इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी