Santosh Kumar | March 20, 2026 | 08:48 AM IST | 6 mins read
गेट रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एनरोलमेंट आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके GOAPS पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

GATE 2026 Result Live Updates: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी द्वारा आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2026 के रिजल्ट आज घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपने गेट रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। गेट परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें 700,000 से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
गेट 2026 रिजल्ट की घोषणा के साथ, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल से उनके अंकों, स्कोर (1000 में से), अखिल भारतीय रैंक (एआईआर), योग्यता की स्थिति और श्रेणी-वार कटऑफ के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गेट 2026 रिजल्ट जारी होने से पहले, आईआईटी गुवाहाटी ने गेट फाइनल आंसर-की पीडीएफ जारी कर दी गई है; उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर लॉग इन करके गेट फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड या चेक कर सकते हैं।
फरवरी में प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं, और इन आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद गेट 2026 फाइनल आंसर-की तैयार की गई। अब इस फाइनल आंसर-की को ही अंतिम माना जाएगा।
Also readGATE Result 2026: गेट रिजल्ट gate2026.iitg.ac.in पर होगा जारी, सेफ स्कोर और अपेक्षित कट-ऑफ जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईआईटी गेट रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
गेट रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एनरोलमेंट आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके GOAPS पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। गेट 2026 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।
गेट स्कोरकार्ड 27 मार्च से अलग से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा, और इसे मई 2026 तक फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा। उसके बाद, इसे डाउनलोड करने के लिए शुल्क देना होगा। गेट 2026 स्कोर तीन साल तक मान्य रहेगा।