GSEB HSC Hall Ticket 2026: गुजरात बोर्ड कक्षा 12 का एडमिट कार्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जारी, तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | January 27, 2026 | 07:36 PM IST | 2 mins read
गुजरात बोर्ड एचएससी एडमिट कार्ड 2026 थ्योरी परीक्षाओं के लिए फरवरी महीने में जारी किए जाएंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने 27 जनवरी को विज्ञान स्ट्रीम के लिए गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर जीएसईबी कक्षा 12 का हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
विद्यालय प्राचार्य वैध स्कूल इंडेक्स नंबर के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की सहायता से गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। गुजरात एचएससी हाल टिकट में परीक्षा कार्यक्रम, विषय, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और छात्र की जानकारी जैसे विवरण शामिल होंगे।
गुजरात बोर्ड एचएससी परीक्षा कार्यक्रम 2026 के अनुसार, विज्ञान स्ट्रीम के लिए 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 से 13 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। थ्योरी परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक कराई जाएंगी। गुजरात बोर्ड एचएससी एडमिट कार्ड 2026 थ्योरी परीक्षाओं के लिए फरवरी में जारी किए जाएंगे।
जीएसईबी वेबसाइट के अनुसार, “यदि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदलना है, तो कृपया स्कूल अपनी रिक्वेस्ट स्कूल के लेटर पैड पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल इंडेक्स नंबर के साथ gsebht@gmail.com पर भेजें।”
आधिकारिक बयान में कहा गया कि, विद्यालय प्रमुखों को जीएसईबी एचएससी प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपने-अपने विद्यालयों के छात्रों को वितरित करना होगा। छात्रों को स्वयं गुजरात बोर्ड एचएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की अनुमति नहीं दी गई है।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, छात्रों को अपने परीक्षा केंद्रों पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना चाहिए। जीएसईबी एचएससी प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2026 के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए गुजरात बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
Gujarat Board Class 12 Practical Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों की सहायता से स्कूल प्रमुख गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 के हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- ‘एचएससी साइंस फरवरी 2026 प्रैक्टिकल हॉल टिकट’ लिंक पर क्लिक करें।
- स्कूल इंडेक्स नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी से लॉगिन करें।
- गुजरात बोर्ड एचएससी हाल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
- इसके बाद, जीएसईएच एचएससी प्रैक्टिक एडमिट कार्ड 2026 वितरित करें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी