Abhay Pratap Singh | December 15, 2024 | 04:53 PM IST | 2 mins read
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर, 2024 तय की गई है।
Candidates find detailed information related to GUJCET through this ebook and thus prepare accordingly for the upcoming session.
Download EBook
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (GUJCET 2025) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार जीएसईबी की वेबसाइट gseb.org पर जाकर गुजरात सीईटी 2025 नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, गुजरात सीईटी पंजीकरण प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू होगी।
Latest: Top Colleges accepting GUJCET score
Don't Miss: GUJCET 2024 complete guide
Also Check: Admissions open at PDEU. NAAC A++ Accredite
जीयूजेसीईटी 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर, 2024 तय की गई है। अभ्यर्थियों को एसबीआई ई-पे सिस्टम (क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से) या “एसबीआई शाखा भुगतान” विकल्प का उपयोग करके किसी भी एसबीआई शाखा में 350 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि, “शिक्षा विभाग के संकल्प PRCH-102012-142-S दिनांक 19/11/2016 के अनुसार, डिग्री इंजीनियरिंग और डिप्लोमा/डिग्री फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के आधार पर होगा। यह परीक्षा गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर द्वारा HSC विज्ञान स्ट्रीम के ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-एबी श्रेणियों के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। GUJCET-2025 के बारे में विवरण, ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दिशा-निर्देशों के साथ, आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर उपलब्ध होंगे।”
Also readजैन ऑनलाइन ने शुरू किया डेटा साइंस में दो वर्षीय एमसीए प्रोग्राम, कोर्स से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
नोटिस में आगे कहा गया कि, “GUJCET-2025 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.gseb.org और gujcet.gseb.org पर 17-12-2024 से 31-12-2024 तक ऑनलाइन भरा जा सकता है।” जीएसईबी के अनुसार, गुजरात सीईटी 2024 शुल्क भुगतान करने के बाद ही पूरा आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से भरना होगा।
बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर GUJ CET 2025 सूचना बुलेटिन भी जारी करेगा। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
गुजरात सीईटी 2025 आवेदन पोर्टल खुल जाने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं: