Haryana CET May 2025: नए नियमों और मानदंडों के अनुरूप मई माह में आयोजित की जाएगी सीईटी की परीक्षा - सीएम सैनी
Abhay Pratap Singh | March 13, 2025 | 08:17 PM IST | 2 mins read
युवाओं से मिले सुझावों के अनुसार सीएम नायब सैनी ने हरियाणा कॉमन एलिजिबिलटी टेस्ट में बदलाव करने का फैसला किया।
नई हिल्ली: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र 2025 के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा (Haryana CET) के लिए हमने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। युवाओं से मिले सुझावों के आधार पर मई में होने वाली हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए कुछ बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।
हरियाणा सीएम ने कहा कि, नए नियमों और मानदंडों के अनुरूप मई माह में हरियाणा कॉमन एलिजिबिलटी टेस्ट आयोजित की जाएगी। पहले एक पद के विरुद्ध चार उम्मीदवारों को बुलाया जाता था, लेकिन छात्रों ने सुझाव दिया की चार की जगह 10 उम्मीदवारों को बुलाया जाए, हमने इसे भी जोड़ लिया है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा, पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने बताया कि, पेपर लीक मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्रों पर तैनात 7 इनविजिलेटर और सुपरवाइजर को संस्पेंड करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए।
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राज्य में नौकरियों की स्थिति को लेकर सीएम ने कहा, हमने हरियाणा प्रदेश के अंदर जो नौकरियां दी हैं, बिना भाई-भतिजावाद, बिना क्षेत्रवाद और बिना पर्ची-खर्ची के 1 लाख 75 हजार नौकरियां दी। आगे कहा कि, दो गुना से ज्यादा नौकरी देने का पारदर्शिता के साथ हमने काम किया है।
Haryana CET 2025 Notification: हरियाणा सीईटी अधिसूचना
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही हरियाणा सीईटी परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। हरियाणा सीईटी परीक्षा विभिन्न ग्रुप C पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। हरियाणी सीईटी परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाती है।
हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। सीईटी परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में कराई जाती है। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार ही हरियाणा सीईटी मई 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच