HBSE Compartment Results 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट bseh.org.in in पर जारी
Saurabh Pandey | August 6, 2026 | 08:23 PM IST | 1 min read
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सीनियर सेकंडरी परीक्षा में 24,080 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 14,990 लड़के और 9,090 लड़कियां थीं। कुल पास प्रतिशत 42.55% दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा बोर्ड 10वीं (सेकंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकंडरी) की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या अपने नाम, पिता, माता के नाम और जन्मतिथि दर्ज करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
HBSE Compartment Results 2026: 10वीं के आंकड़े
हरियाणा बोर्ड की सेकंडरी परीक्षा में 24380 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 14,731 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए एवं 8425 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और 1226 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। वहीं परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 60.42 रहा।
HBSE Compartment Results 2026: 12वीं के आंकड़े
हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकंडरी एक दिवसीय कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय परीक्षा में 24080 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 10247 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए एवं 12281 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट है। परीक्षा का पास परसेंटेज 42.55 रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सीनियर सेकंडरी परीक्षा में 24,080 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 14,990 लड़के और 9,090 लड़कियां थीं।
HBSE Compartment Results 2026: जिलेवार पास परसेंटेज
हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 में जिलों की बात करें तो चरखी दादरी में सबसे ज्यादा 51.13% पास प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि यमुनानगर में सबसे कम 29.30% दर्ज किया गया।
Also read HBSE 10th Toppers 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 499 अंक लाकर दीपिका बनी टॉपर, लिस्ट जांचें
HBSE Compartment Results 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या अपना नाम, पिता/माता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब दिए गए सुरक्षा कोड को भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
- अंत में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे सेव करें या प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच