HPCL Recruitment 2026: एचपीसीएल जूनियर एग्जिक्यूटिव, इंजीनियर पदों पर भर्ती जारी, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | March 5, 2026 | 06:06 PM IST | 1 min read
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इस भर्ती के लिए अंतिम वर्ष के छात्र भी फ्रेशर्स पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, नियुक्ति पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर निर्भर होगी।
नई दिल्ली : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की तरफ से जूनियर एग्जिक्यूटिव, इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर, मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर सहित अन्य पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एचपीसीएल की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती 2026 के लिए कुल 618 रिक्तियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार 25 मार्च तक इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एचपीसीएल भर्ती के लिए आवेदन करने की ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना जरूरी देखनी चाहिए, क्योंकि पद के अनुसार आयुसीमा अलग-अलग होगी।
HPCL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस
|
1,180 रुपये (1,000 रुपये + 180 रुपये जीएसटी)
|
|
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांग)
|
शून्य (Nil)
|
HPCL Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न
एचपीसीएल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं। परीक्षा के दो भाग हैं-
1. जनरल एप्टीट्यूड, जिसमें अंग्रेजी भाषा, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटेलेक्चुअल पोटेंशियल टेस्ट (लॉजिकल रीजनिंग और डेटा इंटरप्रिटेशन) शामिल हैं।
2. तकनीकी/व्यावसायिक ज्ञान, जिसमें आवेदन किए गए पद के लिए आवश्यक योग्यता डिग्री/शैक्षिक पृष्ठभूमि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।
HPCL Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) - वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
- ग्रुप टास्क/ पर्सनल इंटरव्यू (PI) - सीबीटी में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ग्रुप टास्क/ पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन - पात्रता और प्रामाणिकता के लिए मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- मेडिकल टेस्ट - अंतिम उम्मीदवारों को HPCL के चिकित्सा फिटनेस मानकों को पूरा करना होगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी