HPPSC ACF Prelims Exam 2025: एचपी एसीएफ प्रीलिम्स एग्जाम डेट hppsc.hp.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | October 3, 2025 | 06:18 PM IST | 1 min read
एचपीपीएससी एसीएफ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (HPPSC) ने 3 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश वन सेवा (सहायक वन संरक्षक/ACF) परीक्षा 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एचपीपीएससी एसीएफ प्रीलिम्स 2025 एग्जाम 5 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
आयोग ने हिमाचल प्रदेश सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जारी कर दिया है। एचपी एसीएफ 2025 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एचपीपीएससी की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सर्व संबंधितों को सूचित किया जाता है कि हिमाचल प्रदेश वन सेवा (एसीएफ) (प्रारंभिक) परीक्षा-2025, 05-10-2025 को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा स्थगित होने से पहले उम्मीदवारों को जारी किए गए ई-प्रवेश पत्र परीक्षा में बैठने के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे।”
Also read HPSC Assistant Professor Result 2025: एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर फाइनल रिजल्ट hpsc.gov.in पर जारी
आयोग ने आगे कहा कि, “कृपया ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र बदल गए होंगे, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त परीक्षा के लिए अपने ई-प्रवेश पत्र नए सिरे से डाउनलोड करें। किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र पर उल्लिखित परीक्षा केंद्र के अलावा किसी अन्य परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 0177-2629738, 2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एचपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
HPPSC ACF Prelims Admit Card 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एचपी एसीएफ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक एचपीपीएससी की वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एचपी एसीएफ एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी