HPRCA Assistant Staff Nurse Admit Card: एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड जारी, 25 सितंबर को परीक्षा
Saurabh Pandey | September 21, 2026 | 08:43 AM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना होगा।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी साथ ले जानी होगी; ऐसा न करने पर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 25 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे तक एक्टिव रहेगा।
HPRCA Assistant Staff Nurse Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
- असिस्टेंट स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड 26044) परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
- एचपीआरसीए असिस्टेंट स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब अपना एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अंत में इसका प्रिंटआउट लें और परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं।
HPRCA Assistant Staff Nurse Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण
उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दिए गए विवरणों को सही से चेक करना चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा का नाम
- पद का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- रिपोर्टिंग का समय
- परीक्षा केंद्र
- केंद्र कोड
- उम्मीदवार की तस्वीर
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश
HPRCA Assistant Staff Nurse 2026: परीक्षा विवरण
एचपीआरसीए असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या ओएमआर-आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (हर प्रश्न 1 अंक का) होंगे और समय 1.5 घंटे (90 मिनट) होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच