IAT 2026 Registration: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन iiseradmission.in पर शुरू; परीक्षा 7 जून को
Abhay Pratap Singh | March 20, 2026 | 02:26 PM IST | 2 mins read
आईएटी 2026 का आयोजन आईआईएसईआर बरहामपुर, आईआईएसईआर भोपाल, आईआईएसईआर कोलकाता, आईआईएसईआर मोहाली, आईआईएसईआर पुणे, आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम और आईआईएसईआर तिरुपति में प्रवेश के लिए किया जा रहा है।
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISERs) की ओर से आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर आईएटी 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू है और अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएगी। आईएटी 2026 परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी। आईएटी 2026 का आयोजन शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए सभी आईआईएसईआर परिसरों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जा रहा है।
IAT 2026 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
- साइंस स्ट्रीम में कक्षा 12/समकक्ष परीक्षा या न्यूनतम 3 वर्षीय डिप्लोमा (2024, 2025 या 2026 में) न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों (एससी/एसटी/पीडब्ल्यू के लिए 55 प्रतिशत) में पास हो।
- बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और फिजिक्स में से कम से कम तीन विषयों की पढ़ाई की हो। आईआईएसईआर कोलकाता के बीएस-एमएस कम्प्यूटेशनल और डेटा साइंस प्रोग्राम, आईआईएसईआर भोपाल के बी.टेक./बीएस इकोनॉमिक साइंस प्रोग्राम और आईआईएसईआर तिरुपति के बीएस इकोनॉमिक और स्टैटिस्टिकल साइंस प्रोग्राम के लिए मैथमेटिक्स अनिवार्य है।
आईएटी 2026 से संबंधित किसी भी सहायता के लिए 7205457461 या askjac2026@iiserbpr.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को -https://www.iiseradmission.in/#admission_important_date पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IISER Aptitude Test 2026 Registration: आवेदन प्रक्रिया
आईएटी 2026 के नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं
- आईआईएसईआर एवेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘अप्लाई फॉर आईएटी-2026’ पर जाएं
- अगले पेज पर रजिस्टर कर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें
- रजिस्ट्रेशन के बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, आवेदन पत्र भरें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दिसंबर 2023 में JKBOSE कश्मीर/लद्दाख के विद्यार्थियों को वर्ष 2024 के लिए उत्तीर्ण माना जाएगा। कश्मीरी प्रवासी (Migrants) अभ्यर्थियों को अपना डोमिसाइल प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। आरक्षण भारत सरकार की नीतियों के अनुसार प्रदान किया जाएगा, जिसमें एससी के लिए 15%, एसटी के लिए 7.5%, ओबीसी-एनसीएल के लिए 27%, पीडब्ल्यूडी के लिए 5% और ईडब्ल्यूएस के लिए 10% तक आरक्षण शामिल है। कश्मीरी प्रवासियों के लिए सुपरन्यूमरेरी सीटों का प्रावधान भी किया गया है।
IISER Aptitude Test (IAT) 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू - 5 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि - 13 अप्रैल 2026
- एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन - 16 से 18 अप्रैल 2026
- आईएटी एडमिट कार्ड - 24 मई 2026
- आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 - 7 जून 2026 (सुबह 9:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे))
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी