IBPS PO Score Card 2025: आईबीपीएस पीओ, एमटी स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | October 7, 2025 | 09:10 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के कुल अंक, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता में अनुभागीय अंक जैसे विवरण दिए गए हैं। उम्मीदवार सभी अनुभागों और श्रेणियों के लिए आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा कट ऑफ 2025 भी देख सकते हैं।
नई दिल्ली : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), मैनेजमेंट ट्रेनीज (एमटी) प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO/MT स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत अंक और अनुभागवार अंक देख सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के कुल अंक, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता में अनुभागीय अंक जैसे विवरण दिए गए हैं। उम्मीदवार सभी अनुभागों और श्रेणियों के लिए आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा कट ऑफ 2025 भी देख सकते हैं।
Ibps po score card 2025: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- आईबीपीएस पीओ स्कोर कार्ड 2025 - प्रारंभिक परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आईबीपीएस पीओ स्कोर कार्ड 2025 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
Ibps po score card 2025 prelims: परीक्षा कब हुई थी?
आईबीपीएस पीओ 2025 परीक्षा 11 बैंकों में 5308 प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा 23 और 24 अगस्त 2025 को हुई थी।
IBPS PO Mains 2025: मुख्य परीक्षा विवरण
आईबीपीएस पीओ 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के 100 में से अंक दर्शाए गए हैं और केवल कट-ऑफ से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही 12 अक्टूबर 2025 को होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी