ICAI CA Inter Exam Form 2024: सीए इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म सितंबर सत्र के लिए जारी,20 जुलाई आवेदन की लास्ट डेट
Saurabh Pandey | July 8, 2024 | 11:02 AM IST | 1 min read
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट सितंबर सत्र के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 15 दिन पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आईसीएआई) ने सितंबर 2024 सत्र के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर ICAI CA सितंबर 2024 परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2024 तक है।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा समाप्त होने के बाद छात्र 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ 23 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म में सुधार के लिए आईसीएआई करेक्शन विंडो 24 जुलाई से 26 जुलाई के बीच खोलेगा।
ICAI CA 2024: परीक्षा तिथि
आईसीएआई ने सितंबर 2024 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी हैं। सितंबर 2024 सत्र के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप 1 के लिए 12, 14 और 17 सितंबर और ग्रुप 2 के लिए 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
ICAI CA 2024: आवेदन शुल्क
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2024 की परीक्षा के परीक्षा फॉर्म फीस एक ग्रुप के लिए 1500 रुपये और दोनों ग्रुपों के लिए 2700 रुपये है।
ICAI CA 2024: एडमिट कार्ड
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट सितंबर सत्र के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 15 दिन पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
Also read CLAT 2025: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 15 जुलाई से पंजीकरण शुरू
ICAI CA Inter September 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- यूजर नेम और पासवर्ड के साथ साइन इन करें
- अब आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- इसके बाद दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को सेव करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी