ICSI CS Executive Result 2024: आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट लिंक एक्टिव, icsi.edu से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | February 25, 2025 | 01:48 PM IST | 2 mins read
आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
‘Career prospects in Company Secretary’ E-Book which has been structured by ICSI for the students who can learn about how to become a CS and follow path towards a successful career.
Free Downloadनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज यानी 25 फरवरी, 2025 को सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। दिसंबर सत्र के लिए आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट 2024 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएसआई सीएस रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए दिसंबर 2024 की परीक्षा 21 से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित की गई।
सीएस एग्जिक्यूटिव मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, योग्यता स्थिति, संबंधित अंकों के साथ विषय के नाम और समग्र कुल स्कोर जैसे विवरण शामिल होंगे। जून 2025 सत्र के लिए पंजीकरण कल (26 फरवरी) से शुरू होगा।
ICSI CS Executive Result 2024: सीएस टॉपर लिस्ट भी जारी
सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट के बाद, आईसीएसआई 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर परिणाम-अंक विवरण भेजेगा। यदि किसी उम्मीदवार को हार्ड कॉपी नहीं मिलती है, तो वह exom@icsi.edu पर ईमेल पर कर सकता है।
परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और सभी विषयों में कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। आईसीएसआई ने सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट 2024 के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है।
टॉपर्स की सूची (सिलेबस 2017)
- रैंक-1: मुकुंदा एम जी (312199)
- रैंक-2: रुपाली कुमारी (304941)
- रैंक-3: विंध्य कृष्णा चल्ला (314464)
टॉपर्स की सूची (सिलेबस 2022)
- रैंक-1: खुशबू कुनवार (117316)
- रैंक-2: दिशा (111808)
- रैंक-3: ज़ारा अब्दुल मबूद खान (127778
ICSI CS Result 2024: सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट 2024 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुएगा यहां आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- उम्मीदवार इसे चेक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]ICSI CS Professional Result 2024: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
दिसंबर सत्र के लिए आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2024 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी