Trusted Source Image

ICSI CS Result 2024 (Out) Live: सीएस एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट जारी @icsi.edu; टॉपर्स लिस्ट

Santosh Kumar | February 25, 2025 | 11:00 PM IST | 7 mins read

सीएस प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट सुबह 10:50 बजे और एग्जिक्यूटिव रिजल्ट दोपहर 1:47 बजे जारी किया गया। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट सुबह 10:50 बजे और एग्जिक्यूटिव रिजल्ट दोपहर 1:47 बजे जारी किया गया। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

ICSI CS Result 2024 Live Updates: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज यानी 25 फरवरी, 2025 को सीएस दिसंबर 2024 सत्र के लिए प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.examresults.net के माध्यम से सीएस प्रोफेशनल, एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट सुबह 10:50 बजे और एग्जिक्यूटिव रिजल्ट दोपहर 1:47 बजे जारी किया गया।

जारी अधिसूचना के अनुसार, आईसीएसआई 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर परिणाम-अंक विवरण भेजेगा। यदि किसी उम्मीदवार को हार्ड कॉपी नहीं मिलती है, तो वह exom@icsi.edu पर ईमेल पर कर सकता है।

ICSI Exam Result 2024: पासिंग मार्क्स

आईसीएसआई ने प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए दिसंबर 2024 परीक्षा 21 से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित की। परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और सभी विषयों में कुल 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

सीएस एग्जिक्यूटिव परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं। प्रोफेशनल प्रोग्राम पास करने के बाद वे कंपनी सेक्रेटरी बनने के योग्य हो जाएंगे। जो छात्र इस बार सफल नहीं हुए, वे अगली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Also readICSI CS Executive Result 2024: आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट लिंक एक्टिव, icsi.edu से करें डाउनलोड

ICSI CS Result 2024: आईसीएसआई सीएस रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईसीएसआई सीएस दिसंबर रिजल्ट 2024 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • पेज पर सीएस दिसंबर 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित प्रोग्राम का सीएस रिजल्ट 2024 लिंक खोलें।
  • प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • उम्मीदवार इसे चेक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications