ICSI CS Result 2024 (Out) Live: सीएस एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट जारी @icsi.edu; टॉपर्स लिस्ट
Santosh Kumar | February 25, 2025 | 11:00 PM IST | 7 mins read
सीएस प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
ICSI CS Result 2024 Live Updates: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज यानी 25 फरवरी, 2025 को सीएस दिसंबर 2024 सत्र के लिए प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.examresults.net के माध्यम से सीएस प्रोफेशनल, एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल , एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट सुबह 10:50 बजे और एग्जिक्यूटिव रिजल्ट दोपहर 1:47 बजे जारी किया गया।
जारी अधिसूचना के अनुसार, आईसीएसआई 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर परिणाम-अंक विवरण भेजेगा। यदि किसी उम्मीदवार को हार्ड कॉपी नहीं मिलती है, तो वह exom@icsi.edu पर ईमेल पर कर सकता है।
ICSI Exam Result 2024: पासिंग मार्क्स
आईसीएसआई ने प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए दिसंबर 2024 परीक्षा 21 से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित की। परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और सभी विषयों में कुल 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
सीएस एग्जिक्यूटिव परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं। प्रोफेशनल प्रोग्राम पास करने के बाद वे कंपनी सेक्रेटरी बनने के योग्य हो जाएंगे। जो छात्र इस बार सफल नहीं हुए, वे अगली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
ICSI CS Result 2024: आईसीएसआई सीएस रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईसीएसआई सीएस दिसंबर रिजल्ट 2024 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- पेज पर सीएस दिसंबर 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित प्रोग्राम का सीएस रिजल्ट 2024 लिंक खोलें।
- प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- उम्मीदवार इसे चेक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी