IGNOU Entrance Exam 2026: इग्नू प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी, ignou.ac.in पर जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 27, 2026 | 09:43 PM IST | 1 min read
इग्नू एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड मार्च महीने में जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने बीएड, बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) और पीजीडीआरपीसी में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 10 मार्च तक इग्नू प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू ने बीएड एडमिशन के लिए आवेदन पत्र 29 जनवरी, 2026 को जारी किया गया था। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी निर्धारित थी। वहीं, पहले इग्नू जनवरी 2026 बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 5 मार्च थी। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “इग्नू प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए बीएड एवं बीएससी नर्सिंग (पीबी) (जनवरी, 2026 सत्र) तथा पीजीडीआरपीसी (जुलाई, 2026 सत्र) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 10 मार्च, 2026 शाम 6:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
Also read IGNOU TEE June 2026 Date Sheet: इग्नू टीईई जून एग्जाम डेटशीट ignou.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
बीएड, बीएससी नर्सिंग (पीबी) तथा पीजीडीआरपीसी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इग्नू प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 29 मार्च को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा मार्च महीने में ही जारी किए जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड संबंधित जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर विजिट कर सकते हैं।
IGNOU Admission 2026: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार को इग्नू प्रवेश परीक्षा 2026 का आवेदन पत्र भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- कक्षा 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर
- अंतिम योग्यता परीक्षा की मार्कशीट
- अंतिम योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र
- फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन प्रति।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी