IGNOU TEE December 2026: इग्नू टीईई दिसंबर एग्जाम फॉर्म भरने की डेट बढ़ी, 7 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें आवेदन

Santosh Kumar | September 30, 2026 | 06:20 PM IST | 1 min read

संशोधित शेड्यूल के तहत, बिना लेट फीस के फॉर्म जमा करने की समय-सीमा 7 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। 8 से 15 अक्टूबर के बीच भी फॉर्म जमा किए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए ₹1,100 की लेट फीस लगेगी।

इग्नू दिसंबर 2026 टीईई 25 नवंबर 2026 से शुरू होकर जनवरी 2027 तक चलेगा। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने दिसंबर 2026 टर्म-एंड एग्जामिनेशन (टीईई) के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की समय-सीमा बढ़ा दी है। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक सूचना के अनुसार, छात्र अब 7 अक्टूबर तक बिना किसी लेट फीस के अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए बड़ी राहत की बात है जो 30 सितंबर की मूल समय-सीमा तक फॉर्म नहीं भर पाए।

संशोधित शेड्यूल के तहत, बिना लेट फीस के फॉर्म जमा करने की समय-सीमा 7 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। 8 से 15 अक्टूबर के बीच भी फॉर्म जमा किए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए ₹1,100 की लेट फीस लगेगी।

यह सुविधा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन प्रोग्राम, दोनों तरह के छात्रों के लिए उपलब्ध है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक समर्थ पोर्टल (ignou.samarth.edu.in) पर लॉग इन करके अपना फॉर्म भरें।

Also read IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल

फॉर्म भरते समय स्टूडेंट्स सही विवरण भरें और अपना कोर्स चुनें। इग्नू की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि आखिरी समय का इंतजार न करें, क्योंकि सर्वर ओवरलोड या अन्य तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।

दिसंबर 2026 टीईई 25 नवंबर 2026 से शुरू होकर जनवरी 2027 तक चलेगा; यूनिवर्सिटी ने पहले ही एक संभावित डेट शीट जारी कर दी है। इग्नू ने स्पष्ट किया है कि यह समय-सीमा सक्षम अधिकारी की मंज़ूरी से बढ़ाई गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

hindi dfghjkjhgfd

Nikita Shaw | Oct 22, 2026 | 1 min read