IIT Delhi’s 57th convocation 2026: आईआईटी दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह कल, पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि
Saurabh Pandey | August 7, 2026 | 12:45 PM IST | 1 min read
आईआईटी दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह कल, 8 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू होगा, जहां प्रधानमंत्री स्नातक छात्रों से बातचीत करेंगे और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित करेंगे।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह 8 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, 587 डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) शोधार्थियों सहित 3,000 से अधिक स्नातक छात्रों को संबोधित करेंगे। समारोह के दौरान, स्नातक छात्रों को उनकी उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
दीक्षांत समारोह के दौरान, पीएम मेधावी छात्रों को संस्थान के सर्वोच्च सम्मान प्रदान करेंगे। इनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल हैं, जो शानदार एकेडमिक उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं।
'परम प्रज्ञा' का भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री 'परम प्रज्ञा' का भी उद्घाटन करेंगे, जो आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित एआई-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा है। उम्मीद है कि यह एडवांस्ड सुविधा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च के क्षेत्रों में आईआईटी दिल्ली की क्षमताओं को और मजबूत करेगी।
IIT Delhi’s 57th convocation 2026: ये अतिथि भी होंगे शामिल
आईआईटी दिल्ली के आधिकारिक पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर (गेस्ट ऑफ ऑनर) और आईआईटी दिल्ली के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन हरीश साल्वे शामिल हैं। इन अतिथियों का स्वागत आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. रंगन बनर्जी करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच