IIT JAM 2027 Registration: आईआईटी जैम एप्लीकेशन विंडो jam.iitkgp.ac.in पर ओपन, लास्ट डेट 12 अक्टूबर, जानें फीस
Santosh Kumar | September 12, 2026 | 12:39 PM IST | 1 min read
जैम 2027 में एक टेस्ट पेपर चुनने की फीस महिला, एससी, एसटी व पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 है, जबकि अन्य के लिए यह ₹2,000 है।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर द्वारा आयोजित मास्टर्स के लिए जॉइंट एडमिशन टेस्ट 2027 (जैम) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर शुरू कर दिया गया है, जहां इच्छुक उम्मीदवार जैम 2027 ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (जेओएपीएस) के जरिए आवेदन कर सकते हैं। जैम एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर है।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet
New: JAM Previous Year's Question Papers
IIT JAM: Cut off for Top IITs
आईआईटी जैम 2027 परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। जैम 2027 में एक टेस्ट पेपर चुनने की फीस महिला, एससी, एसटी व पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 है, जबकि अन्य के लिए यह ₹2,000 है।
दो टेस्ट पेपर के लिए, महिला, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए फीस ₹1,350 है और अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹2,700 है। आईआईटी जैम 2027 परीक्षा के नतीजे 18 मार्च 2027 को जारी किए जाएंगे।
IIT JAM 2027 Registration: आवेदन संबंधी डिटेल्स
उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के भीतर फॉर्म भरकर जमा करने होंगे। फीस में सुधार के लिए जेओएपीएस पोर्टल 10 नवंबर को खुलेगा।आईआईटी जैम इन्फॉर्मेशन ब्रोशर में योग्यता के मानदंड व अन्य जानकारी शामिल है।
उम्मीदवार एक या दो पेपर चुन सकते हैं। उपलब्ध पेपर में बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, मैथ, मैथ स्टैटिस्टिक्स व फिजिक्स शामिल हैं। जो उम्मीदवार 2 पेपर चुनते हैं, उन्हें अलग-अलग सेशन में होने वाले विषय चुनने होंगे।
जिन उम्मीदवारों ने यूजी डिग्री पूरी की है या जो यूजी प्रोग्राम के आखिरी साल में पढ़ाई कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र हैं। भारतीय डिग्री वाले विदेशी नागरिक भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते वे प्रवेश देने वाले संस्थान की पॉलिसी के तहत आते हों।
अगली खबर
]NEET PG Answer Key 2026 LIVE: नीट पीजी आंसर-की कब आएगी? डाउनलोड लिंक @natboard.edu.in, जानें लेटेस्ट अपडेट्स
वहीं, कुछ सेंटर्स (जैसे जयपुर के सीतापुरा) पर बिजली की समस्या से प्रभावित कैंडिडेट्स के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा हुई। अब, लाखों मेडिकल ग्रेजुएट्स नीट पीजी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट्स का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अनुमानित स्कोर का आकलन कर सकें।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच