आईआईटी मद्रास, Zuppa जियो और आईएएफ ने रक्षा प्रौद्योगिकी में संयुक्त अनुसंधान एवं विकास के लिए एमओयू साइन किया
Abhay Pratap Singh | October 3, 2025 | 03:25 PM IST | 2 mins read
इस पहल का उद्देश्य भारतीय वायु सेना की उभरती आवश्यकताओं के अनुकूल एडवांस तकनीकों के सह-निर्माण में तेजी लाना है।
नई दिल्ली: ज़ुप्पा जियो नेविगेशन टेक्नोलॉजी, आईआईटी मद्रास और भारतीय वायु सेना के 8 बेस रिपेयर डिपो (8 BRD) ने रक्षा प्रौद्योगिकियों में संयुक्त रूप से आंतरिक अनुसंधान एवं विकास (iR&D) के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहयोग उद्योग, शिक्षा और सशस्त्र बलों की पूरक क्षमताओं को एक साथ लाकर रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता (आत्मनिर्भर भारत) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, “यह त्रिपक्षीय साझेदारी ज़ुप्पा जियो नेविगेशन टेक्नोलॉजीज़ की UAV और नेविगेशन सिस्टम में डीप-टेक विशेषज्ञता, आईआईटी मद्रास के अनुसंधान और नवाचार इकोसिस्टम तथा भारतीय वायुसेना की 8 बीआरडी के परिचालन अनुभव और क्षेत्रीय ज्ञान का लाभ उठाती है।”
इस सहयोग पर ज़ुप्पा के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साई पट्टाबिरम ने कहा, “यह समझौता ज्ञापन उद्योग नवाचार, शैक्षणिक उत्कृष्टता और रक्षा परिचालन अनुभव के संगम का प्रतीक है। आईआईटी मद्रास और भारतीय वायुसेना के साथ सहयोग करके हमारा उद्देश्य अगली पीढ़ी के UAV और नेविगेशन समाधान विकसित करना है, जो देश की रक्षा में स्वदेशी ताकत और वैश्विक मानकों के साथ योगदान देंगे।”
आधिकारिक बयान के अनुसार, तीनों साझेदार मिलकर ऐसे अत्याधुनिक स्वदेशी समाधान विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो रक्षा विमानन और संबंधित प्रणालियों में परिचालन दक्षता, स्वायत्तता और लचीलापन बढ़ाएं। इस पहल का उद्देश्य भारतीय वायुसेना की बदलती आवश्यकताओं के अनुसार एडवांस तकनीकों के सह-निर्माण को तेज करना और महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को मजबूत करना है।
आगे कहा गया कि, यह साझेदारी क्षेत्र में आने वाली परिचालन चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान विकसित करने में सक्षम बनाएगी। आईआईटी मद्रास की अनुसंधान क्षमताओं और ज़ुप्पा की वास्तविक दुनिया में सिद्ध तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर प्रमुख क्षेत्रों में अपनी तत्परता और आत्मनिर्भरता को बढ़ा सकते हैं।
ज़ुप्पा एक डीप-टेक ड्रोन इंटेलिजेंस कंपनी है, जिसका मुख्यालय भारत में स्थित है और जो स्वायत्त हवाई प्लेटफॉर्म और उड़ान नियंत्रण प्रणालियों में विशेषज्ञता रखती है। सटीक कृषि, स्मार्ट लॉजिस्टिक्स और एआई-संचालित ऑटोमेशन पर केंद्रित, ज़ुप्पा का ड्रोन स्टैक चुनौतीपूर्ण वास्तविक परिस्थितियों में संचालन के लिए डिजाइन किए गए स्वामित्व वाले हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का एकीकृत समाधान प्रदान करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी