Indian Bank Apprentice Recruitment 2024: इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | July 11, 2024 | 10:29 AM IST | 1 min read
इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत कैंडिडेट आखिरी तिथि 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: इंडियन बैंक (Indian Bank) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,500 अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवारों के लिए इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 31 जुलाई तय की गई है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण की जांच अच्छे से कर लेनी चाहिए।
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 31 मार्च 2020 के बाद स्नातक की डिग्री पूरी करने वाले और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले कैंडिडेट ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
Also read UCO Bank Recruitment 2024: यूको बैंक में अप्रेंटिस के 544 पदों पर आवेदन शुरू, शैक्षणिक मानदंड जानें
इंडियन बैंक प्रशिक्षु भर्ती 2024 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी आदि श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 है। जबकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है। प्रशिक्षु पदों पर अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के बाद स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
इंडियन बैंक अप्रेंटिस एडमिट कार्ड 2024 ईमेल या बैंक की वेबसाइट https://apprenticeshipindia.org/ या https://nsdcindia.org/apprenticeship के माध्यम से जारी किए जाएंगे। सामान्य अंग्रेजी को छोड़कर शेष विषय की परीक्षा मुख्य क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आवेदक बैंक की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी