JAC Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी, 94.39% बच्चे पास, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द

Saurabh Pandey | May 21, 2025 | 11:01 PM IST | 12 mins read

जेएसी 12वीं परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड उन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स भी प्रदान करता है, जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है।

50+ Entrance Exams for 10+2 Students Must Not Miss

Download this ebook to learn about 50+ entrance exams for 12th students to get admission to the best colleges for undergraduates.

Download EBook
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अभी तक जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 डेट की घोषणा नहीं की है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेएसी जल्द ही झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगी। जेएसी बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है, जिसमें इस वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ टॉपर्स की सूची और अन्य चीजों की घोषणा की जाएगी।

झारखंड बोर्ड मैट्रिक की सभी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है, और जेएसी को भेजी जा चुकी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 30 मई तक मैट्रिक से लेकर इंटर के परिणाम जारी किए जाएंगे।

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस वर्ष जेएसी बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

jac 10th result 2025 : रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होम पेज पर JAC 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अपना JAC 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें।

Also read CBSE School News: सीबीएसई ने स्कूलों से छात्रों के चीनी सेवन पर नजर रखने के लिए 'शुगर बोर्ड' लगाने को कहा

इस साल, कक्षा 8वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.39% रहा। 5,18,023 नामांकित छात्रों में से 4,99,972 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 18,051 अनुपस्थित रहे। कुल 4,71,937 छात्र परीक्षा में सफल हुए। वहीं, पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.16% था।

jac 12 result: ग्रेस अंक किसे मिलेगा?

जेएसी 12वीं परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड उन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स भी प्रदान करता है, जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है। अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है तो उसे 5% तक ग्रेस अंक दिए जाते हैं। वहीं, अगर कोई छात्र दो विषयों में फेल हो जाता है तो बोर्ड दोनों विषयों में 3% तक अंक देगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]