Jam 2026 Registration: आईआईटी बॉम्बे ने जैम 2026 रजिस्ट्रेशन की तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ाई; लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 12, 2025 | 04:12 PM IST | 1 min read
आईआईटी जैम 2026 प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 22 आईआईटी में 89 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कुल 3,000 सीटें उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स 2026 (JAM 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर आईआईटी जैम 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईआईटी जैम 2026 पंजीकरण शुल्क के रूप में महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1,000 रुपए तथा दो पेपर के लिए 1,350 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एक पेपर के लिए 2,000 रुपए और दो पेपर के लिए 2,700 रुपए है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा शहर/ टेस्ट पेपर/ श्रेणी/ जेंडर/ जन्मतिथि बदलने के लिए आवेदन शुल्क के अलावा उम्मीदवारों को 300 रुपए का अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा। आगे कहा गया कि, अभ्यर्थी अधिकतम दो टेस्ट पेपर में शामिल हो सकते हैं और अधिकतम तीन परीक्षा शहरों का चयन कर सकते है।
Also read JAM 2026: आईआईटी बॉम्बे ने जैम वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in लॉन्च की, 5 सितंबर से JOAPS आवेदन
पात्रता मानदंड के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक (UG) की डिग्री पूरी कर ली है या वर्तमान में यूजी कोर्स के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे जैम 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। जेएएम में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आईआईटी में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में 3000 सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं।
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 22 आईआईटी में 89 स्नातकोत्तर कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। जैम 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू है। इससे पहले, जैम रजिस्ट्रेशन 2026 की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आईआईटी जैम 2026 की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Indian Institute of Technology Kanpur: नए पाठ्यक्रम
आईआईटी कानपुर द्वारा शुरू किए गए तीन नए पाठ्यक्रमों की जांच यहां कर सकते हैं:
- सतत ऊर्जा इंजीनियरिंग में एकीकृत पीएचडी (न्यूनतम 6 वर्ष)।
- अर्थशास्त्र में एमएससी।
- रसायन विज्ञान में एमएससी-पीएचडी डुअल डिग्री कार्यक्रम।
अगली खबर
]Bihar Election 2025: ‘हर घर से एक को सरकारी नौकरी’ के तेजस्वी के वादे पर जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली
फुलवारी शरीफ इलाके में रहने वाले एक शख्स ने कहा, यह सिर्फ एक चुनावी जुमला है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य के समग्र विकास पर काम कर रही है, न कि ऐसे अवास्तविक वादे कर रही है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी