Trusted Source Image

JEE Advanced 2025 Live: जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र जारी, पेपर 1, 2 आंसर की जारी, कठिनाई स्तर, कटऑफ जानें

Santosh Kumar | May 19, 2025 | 10:09 PM IST | 15 mins read

उम्मीदवारों को जेईई एडवांस के दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा।

Back

JEE Advanced 2025 Sample Papers

Solving the JEE Advanced paper's will help to know the exam difficult level and identify the high weightage topics.

Download Now
जेईई एडवांस्ड 2025 आंसर की जल्द जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई एडवांस्ड 2025 आंसर की जल्द जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

JEE Advanced 2025 Live Updates: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 का प्रश्नपत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। कुछ कोचिंग संस्थानों ने अनौपचारिक आंसर की भी जारी कर दी है।

जारी आंकड़ों के अनुसार, आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए कुल 1,87,223 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा भारत के 230 शहरों और विदेश के 3 शहरों में फैले कुल 712 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

जेईई (एडवांस्ड) 2025 प्रश्न पत्र जारी - डाउनलोड करें

जेईई एडवांस्ड रैंक प्रेडिक्टर | जेईई एडवांस्ड कॉलेज प्रेडिक्टर

जेईई एडवांस 2025 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को जेईई एडवांस के दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। अगर कोई उम्मीदवार केवल एक पेपर में शामिल होता है, तो उसकी उपस्थिति मान्य नहीं होगी।

Also readJEE Advanced Answer Key 2025 Live: जेईई एडवांस आंसर की जल्द; क्वेश्चन पेपर सोलुशन, एनालिसिस, कटऑफ जानें

JEE Advanced 2025: कुल 1,87,223 उम्मीदवार पंजीकृत

जेईई (एडवांस्ड) 2025 के लिए कुल 1,87,223 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। ये उम्मीदवार देशभर के सात ज़ोन में विभाजित हैं। नीचे ज़ोनवार पंजीकृत पुरुष, महिला और कुल उम्मीदवारों की संख्या नीचे तालिका में दी गई है-

ज़ोन का नाम

पुरुष उम्मीदवार

महिला उम्मीदवार

कुल उम्मीदवार

IIT बॉम्बे

28034

8968

37002

IIT दिल्ली

27754

6315

34069

IIT गुवाहाटी

10624

2178

12802

IIT हैदराबाद

31211

14411

45622

IIT कानपुर

17233

3786

21019

IIT खड़गपुर

15073

4229

19302

IIT रुड़की

13881

3526

17407

पूरे भारत में

143810

43413

187223

Also readJEE Advanced 2025 Analysis: जेईई एडवांस्ड पेपर 1 का कठिनाई स्तर मध्यम, केमिस्ट्री आसान; आंसर की जल्द

JEE Advanced Exam Guidelines: एग्जाम गाइडलाइन

जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-

  • सभी उम्मीदवारों की पहचान जांची जाएगी। अगर पहचान में गड़बड़ी पाई गई तो परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
  • अगर कोई उम्मीदवार नकल करता है तो उसका फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्त वर्जित हैं।
  • परीक्षा में प्रवेश से पहले सभी की सख्त तलाशी की जाएगी। महिला उम्मीदवारों के लिए अलग व्यवस्था होगी।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
  • पेपर 1 के लिए 9 बजे और पेपर 2 के लिए 2:30 बजे के बाद आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • पेपर 1 के दौरान 12 बजे से पहले और पेपर 2 के दौरान 5:30 बजे से पहले परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
  • दोनों पेपर देना जरूरी है। सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों की कॉपी जांची जाएगी जिन्होंने दोनों पेपर दिए हैं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications