JEE Advanced 2025 Live: जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र जारी, पेपर 1, 2 आंसर की जारी, कठिनाई स्तर, कटऑफ जानें
Santosh Kumar | May 19, 2025 | 10:09 PM IST | 15 mins read
उम्मीदवारों को जेईई एडवांस के दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा।
Solving the JEE Advanced paper's will help to know the exam difficult level and identify the high weightage topics.
Download NowJEE Advanced 2025 Live Updates: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 का प्रश्नपत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। कुछ कोचिंग संस्थानों ने अनौपचारिक आंसर की भी जारी कर दी है।
Latest: JEE Advanced Sample Papers
Don't Miss: JEE Seat Matrix
जारी आंकड़ों के अनुसार, आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए कुल 1,87,223 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा भारत के 230 शहरों और विदेश के 3 शहरों में फैले कुल 712 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
जेईई (एडवांस्ड) 2025 प्रश्न पत्र जारी - डाउनलोड करें
जेईई एडवांस्ड रैंक प्रेडिक्टर | जेईई एडवांस्ड कॉलेज प्रेडिक्टर
जेईई एडवांस 2025 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को जेईई एडवांस के दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। अगर कोई उम्मीदवार केवल एक पेपर में शामिल होता है, तो उसकी उपस्थिति मान्य नहीं होगी।
JEE Advanced 2025: कुल 1,87,223 उम्मीदवार पंजीकृत
जेईई (एडवांस्ड) 2025 के लिए कुल 1,87,223 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। ये उम्मीदवार देशभर के सात ज़ोन में विभाजित हैं। नीचे ज़ोनवार पंजीकृत पुरुष, महिला और कुल उम्मीदवारों की संख्या नीचे तालिका में दी गई है-
|
ज़ोन का नाम |
पुरुष उम्मीदवार |
महिला उम्मीदवार
|
कुल उम्मीदवार |
|---|---|---|---|
|
IIT बॉम्बे |
28034 |
8968 |
37002 |
|
IIT दिल्ली |
27754 |
6315 |
34069 |
|
IIT गुवाहाटी |
10624 |
2178 |
12802 |
|
IIT हैदराबाद |
31211 |
14411 |
45622 |
|
IIT कानपुर |
17233 |
3786 |
21019 |
|
IIT खड़गपुर |
15073 |
4229 |
19302 |
|
IIT रुड़की |
13881 |
3526 |
17407 |
|
पूरे भारत में |
143810 |
43413 |
187223 |
Also read JEE Advanced 2025 Analysis: जेईई एडवांस्ड पेपर 1 का कठिनाई स्तर मध्यम, केमिस्ट्री आसान; आंसर की जल्द
JEE Advanced Exam Guidelines: एग्जाम गाइडलाइन
जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-
- सभी उम्मीदवारों की पहचान जांची जाएगी। अगर पहचान में गड़बड़ी पाई गई तो परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
- अगर कोई उम्मीदवार नकल करता है तो उसका फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्त वर्जित हैं।
- परीक्षा में प्रवेश से पहले सभी की सख्त तलाशी की जाएगी। महिला उम्मीदवारों के लिए अलग व्यवस्था होगी।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
- पेपर 1 के लिए 9 बजे और पेपर 2 के लिए 2:30 बजे के बाद आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
- पेपर 1 के दौरान 12 बजे से पहले और पेपर 2 के दौरान 5:30 बजे से पहले परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
- दोनों पेपर देना जरूरी है। सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों की कॉपी जांची जाएगी जिन्होंने दोनों पेपर दिए हैं।
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक
जेईई मेन के माध्यम से 2.5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? लेख में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।
Santosh Kumar | 15 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी