Santosh Kumar | April 7, 2025 | 10:35 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मई जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है।
Solving the JEE Advanced paper's will help to know the exam difficult level and identify the high weightage topics.
Download Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विदेशी उम्मीदवारों के लिए आज यानी 7 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। फॉरेन नेशनल्स, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) और पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआईओ) (एफ) कैटेगरी के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in के जरिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Latest: JEE Advanced Sample Papers
Don't Miss: JEE Seat Matrix
फॉरेन नेशनल्स और जिनका ओसीआई/पीआईओ कार्ड पहली बार 4 मार्च, 2021 के बाद जारी किया गया था और जो विदेशी नागरिक के रूप में माना जाना चाहते हैं, वे जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं।
आईआईटी कानपुर ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर इस संबंध में अभ्यर्थियों के साथ जानकारी साझा की है। इसके अनुसार इन अभ्यर्थियों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2025 तक जारी रहेगी।
पंजीकरण शुल्क | भारत में परीक्षा केंद्रों के लिए | विदेश में परीक्षा केंद्रों के लिए |
|---|---|---|
सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार | 100 डॉलर / 8500 रुपए | 150 डॉलर / 12750 रुपए |
गैर-सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार | 200 डॉलर / 17000 रुपए | 250 डॉलर / 21250 रुपए |
आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मई जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है।
छात्रों को जेईई एडवांस्ड के लिए उपस्थित होने से पहले जेईई मेन पास करना होगा। केवल शीर्ष 2.5 लाख छात्र ही जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं। संस्थान ने हाल ही में जेईई एडवांस्ड 2025 की इंफॉर्मेशन ब्रोशर हिंदी में जारी की है।
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।