JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन विंडो 7 अप्रैल से होगी ओपन, इन कैंडिडेट्स को मिलेगा आवेदन का मौका
Santosh Kumar | March 31, 2025 | 06:19 PM IST | 2 mins read
आईआईटी कानपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रजिस्ट्रेशन के संबंध में अभ्यर्थियों के साथ जानकारी साझा की है।
Solving the JEE Advanced paper's will help to know the exam difficult level and identify the high weightage topics.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विदेशी उम्मीदवारों के लिए 7 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस दौरान ऑनलाइन आवेदन में विदेशी, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) और पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआईओ) श्रेणी के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
Latest: JEE Advanced Sample Papers
Don't Miss: JEE Seat Matrix
आईआईटी कानपुर ने अपने आधिकारिक पोर्टल jeeadv.ac.in पर इस संबंध में अभ्यर्थियों के साथ जानकारी साझा की है। इसके अनुसार इन अभ्यर्थियों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2025 तक जारी रहेगी।
छात्रों को जेईई एडवांस्ड के लिए उपस्थित होने से पहले जेईई मेन पास करना होगा। केवल शीर्ष 2.5 लाख छात्र ही जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं। संस्थान ने हाल ही में जेईई एडवांस्ड 2025 की इंफॉर्मेशन ब्रोशर हिंदी में जारी की है।
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा तिथि
आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मई जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है।
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 आवेदन शुल्क
जेईई एडवांस्ड 2025 के एडमिट कार्ड 10 मई को जारी किए जाएंगे और परिणाम 18 जून को घोषित किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क महिलाओं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए 1,600 रुपये, अन्य के लिए 3,200 रुपये है।
विदेशी नागरिकों के लिए शुल्क: SAARC देशों के लिए 100 डॉलर, गैर-SAARC देशों के लिए 200 डॉलर। विदेश में परीक्षा देने वाले भारतीयों और SAARC नागरिकों के लिए शुल्क 150 डॉलर और गैर-SAARC देशों के लिए 250 डॉलर होगा।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Exam Guidelines: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 2 अप्रैल से शुरू, जानें एनटीए की महत्वपूर्ण गाइडलाइंस
एनटीए ने 2, 3 और 4 अप्रैल की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी