Abhay Pratap Singh | April 3, 2025 | 10:59 PM IST | 9 mins read
जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 2 की दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त हो गई है। जेईई मेन 2025 अप्रैल 3 के पेपर का विश्लेषण और अनौपचारिक उत्तर कुंजी जल्द ही यहां उपलब्ध होगी। एनटीए ने 7, 8 और 9 अप्रैल के लिए जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है।
जेईई मेन 2025 एग्जाम पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। हालांकि, 8 अप्रैल को पेपर 1 की परीक्षा सेकेंड शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक, जबकि 9 अप्रैल को पेपर 2 की परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन 2025 पेपर: 3 अप्रैल (शिफ्ट-2) के मेमोरी बेस्ड प्रश्न और विश्लेषण
जेईई मेन परीक्षा में सेक्शन बी के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। कैंडिडेड जेईई मेन अंकन योजना की जांच कर सकते हैं:
जेईई मेन एंट्रेंस एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
जेईई मेन 2025 अप्रैल 3 के लिए प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर जेईई मेन अप्रैल 3 एग्जाम एनालिसिस जारी किया जाएगा। जेईई मेन अप्रैल 2025 प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद जेईई मेन 2025 आंसर की जारी की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
जेईई मेन इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2025 में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। जेईई मेन एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। जेईई मेन में शीर्ष ढाई लाख रैंक वाले कैंडिडेट जेईई एडवांस 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।