JEE Main 2025 Exam Guidelines: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 2 अप्रैल से शुरू, जानें एनटीए की महत्वपूर्ण गाइडलाइंस
Santosh Kumar | March 31, 2025 | 04:48 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को अपना बायोमेट्रिक रिकॉर्ड करने के लिए कम से कम एक घंटे पहले एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
try now testनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) के सत्र 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। बीई/बीटेक के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा पेपर 1 परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। एनटीए ने 2, 3 और 4 अप्रैल की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
ljk welkrj ljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrjljk welkrj
जेईई मेन 2025 पेपर 1 के लिए परीक्षा दो पालियों में (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक) और पेपर 2 के लिए एक ही पाली (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन सेशन 2 बीआर्क/बी.प्लान की परीक्षा 9 अप्रैल को होगी। जेईई मेन पेपर 1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा तीन घंटे की होगी। जबकि पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए परीक्षा का समय 3 घंटे 30 मिनट रहेगा।
JEE Main 2025 Guidelines: तलाशी और बायोमेट्रिक उपस्थिति
एनटीए जेईई मेन 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को शौचालय ब्रेक के बाद भी तलाशी और बायोमेट्रिक अटेंडेंस से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को डिजिलॉकर/एबीसी आईडी के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों ने डिजिलॉकर/एबीसी आईडी के माध्यम से पंजीकरण नहीं कराया है या जिन्होंने गैर-आधार विकल्पों के माध्यम से प्रमाणीकरण चुना है, उन्हें जेईई मेन 2025 परीक्षा के दिन जल्दी रिपोर्ट करना होगा।
JEE Main 2025: आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो साथ लाएं
उम्मीदवारों को अपना बायोमेट्रिक रिकॉर्ड करने के लिए कम से कम एक घंटे पहले एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एनटीए ने जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के लिए आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो आईडी और एडमिट कार्ड में उल्लिखित फोटो आईडी भी साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए।
JEE Mains 2025 Exam Guidelines: एनटीए दिशानिर्देश
जेईई मेन 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-
- जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के अलावा, उम्मीदवारों को मूल फोटो पहचान प्रमाण भी साथ लाना होगा।
- जेईई मेन के ड्राइंग पेपर के लिए, उम्मीदवारों को अपना खुद का ज्यामिति बॉक्स सेट, पेंसिल, इरेज़र और रंगीन पेंसिल या क्रेयॉन लाना होगा।
- उम्मीदवारों को ड्राइंग शीट पर वाटर कलर का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।
- मधुमेह के मरीज छात्रों को चीनी की गोलियां, फल (जैसे केले, सेब, संतरे) और पारदर्शी पानी की बोतलें लाने की अनुमति होगी।
- छात्रों को चॉकलेट, कैंडी, सैंडविच जैसे पैक किए गए खाद्य पदार्थ नहीं लाने दिए जाएंगे।
- जेईई मेन एडमिट कार्ड को परीक्षा हॉल से बाहर निकलते समय निर्धारित ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा।
- अगर उम्मीदवार एडमिट कार्ड जमा नहीं करते हैं तो उनके उत्तरों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Admit Card: जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 7, 8 और 9 अप्रैल की परीक्षा के लिए जल्द होंगे जारी
जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी