Saurabh Pandey | January 22, 2025 | 10:46 PM IST | 11 mins read
जेईई मेन सेशन 1 का पहला पेपर इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) के लिए है और दूसरा पेपर आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (बीआर्क/बीप्लानिंग) कोर्स के लिए है।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज यानी 22 जनवरी से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 1 का आयोजन कर रही है। 22 जनवरी की परीक्षा के लिए शिफ्ट 2 शाम 6 बजे समाप्त हो गई है। जेईई मेन शिफ्ट 2 परीक्षा का विश्लेषण यहां दिया जाएगा। एनटीए ने शिफ्ट 1 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ियों के कारण, एनटीए ने बेंगलुरु केंद्र पर शिफ्ट 1 की परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया है।
एनटीए ने पहले तीन दिनों 22, 23 और 24 जनवरी की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं, जबकि अंतिम तीन दिनों 28, 29 और 30 जनवरी के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2025 का जनवरी सत्र पेपर 1 के लिए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को और पेपर 2 के लिए 30 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।
जेईई मेन सेशन 1 का पहला पेपर इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) के लिए है और दूसरा पेपर आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (बीआर्क/बीप्लानिंग) कोर्स के लिए है।
जेईई मेन पेपर 1 के लिए परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि पेपर 2 के लिए एक पाली ही पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी।